कंप्यूटर प्रयोगशाला
केंद्र में ए।एल नगर एकॉनोमेट्रिक्स प्रयोगशाला है जिसमें शोध विद्यार्थियों एवं एमए कार्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए करीब १० कंप्यूटर हैं। विद्यार्थी अपने कार्य के लिए नवीनतम सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें स्टाटा, गैम्स, लैटेक्स, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस आदि शामिल हैं। इसके अलावा विद्यार्थी केंद्रीय पुस्तकालय से जेस्टोर, साइंस डायरेक्ट आदि कई ऑनलाइन जर्नल डाटाबेस का प्रयोग कर सकते हैं।
पुस्तकालय
केंद्र के पास अपने विद्यार्थियों के लिए विशेष पुस्तकालय की भी व्यवस्था है, जहां कई विषयों जैसे माइक्रोइकोनॉमिक्स, मैक्रोइकोनॉमिक्स, सांख्यिकी एकॉनोमेट्रिक्स, विकास अर्थशास्त्र, अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र आदि की पाठ्यपुस्तकों का वृहत संग्रह है। इसके अलावा पुस्तकालय में कई जर्नल, हैंडबुक एवं अन्य सन्दर्भ वस्तुएं उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अध्ययन सामग्री के लिए केंद्रीय पुस्तकालय एवं एक्सिम बैंक के पुस्तकालय का भी प्रयोग कर सकते हैं।