Skip to main content

एससीएसएस संसाधनों स्कूल के पुस्तकालय

विद्यालय पुस्तकालय

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मुख्य पुस्तकालय के अलावा विद्यालय का अपना खुद का पुस्तकालय भी है, जहां विद्यालय की शोध एवं शिक्षण गतिविधियों से जुड़े कार्य किये जाते हैं।  विद्यालय पुस्तकालय में काफी मात्रा में जानकारी व्यवस्थित रूप से रखी जाती है और सबके प्रयोग के लिए उपलब्ध करवाई जाती है। विद्यालय के पुस्तकालय में एक हज़ार से भी अधिक पुस्तकों का संग्रह है, जिन्हें वर्षों से जमा करके रखा गया है तथा जिसका मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर विज्ञान एवं ऍप्लिकेशन्स के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता एवं आधुनिक शिक्षण में सहायता करना है।

 
विद्यालय के पुस्तकालय में आपको कंप्यूटर विज्ञान से जुड़े कई अखबार एवं विभिन्न क्षेत्रों को खुद में समाहित किये हुए पत्र पत्रिकाएं प्राप्त हो जाएंगी, जिनका मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में आये नवीनतम परिवर्तनों के बारे में विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को जागरूक रखना है। विद्यालय के पुस्तकालय में हैंडबुक एवं मैनुअल का संग्रह भी है, जो शोधकर्ताओं एवं पेशेवरों को उपलब्ध तथ्यों एवं जानकारियों को प्रदान करने में सहायता करता है।    वैसे तो इनमें से ज़्यादातर वस्तुएं हमारे भण्डार में प्रकाशित खण्डों में उपलब्ध हैं, परंतु इनकी सीडी एवं डीवीडी पर भी उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है। विद्यार्थी के पिछले शैक्षणिक इतिहास को साझा करने के लिए विद्यालय का पुस्तकालय उत्तीर्ण विद्यार्थियों के एमसीए परियोजना रिपोर्ट्स, एमटेक व्याख्यानों तथा पीएचडी थीसिस का संग्रह बनाकर रखता है।


विद्यालय के पुस्तकालय का संग्रह कोर्स के पाठ्यक्रम के निरंतर नवीनीकरण एवं विद्यार्थियों तथा फैकल्टी की ज़रूरतों के फलस्वरूप नए स्त्रोतों को जोड़े जाने से निरंतर बढ़ता रहता है। विद्यालय का पुस्तकालय विश्वविद्यालय के अध्ययन, शिक्षण, शोध  एवं विकास के कार्यों का उपयुक्त वस्तुएं एवं स्त्रोत प्रदान करके सहयोग करता है एवं पुस्तकालय के अनुभव को उपयोगी एवं आनंदमय बनाता है।